Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत, सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: अम्बाला रोड पर बीते सप्ताह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा 31 अक्टूबर को उस समय हुआ था, जब गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने सामने से टक्कर मार दी थी। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने भी महिला को कुचल दिया था। उपचार के दौरान महिला ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

नगर कोतवाली के जामा मस्जिद क्षेत्र निवासी फैसल इदरीस पुत्र नवाब मियां ने थाना सदर बाजार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी शीबा (35) स्कूटी (नं. UP11BE 9302) से अम्बाला रोड जा रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और गलत साइड चल रही सफेद स्कूटी एक्टिवा (नं. UP11AZ1184) ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से शीबा सड़क पर गिर गईं, तभी पीछे से आ रहे लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (नं. UK08AT2354) ने भी उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

घटना के बाद परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। वहां 1 नवंबर की रात लगभग 1:45 बजे शीबा की उपचार के दौरान मौत हो गई।फैसल इदरीस ने तहरीर में आरोप लगाया कि दुर्घटना के लिए एक्टिवा चालक सिरजोत कालड़ा पुत्र परमजीत कालड़ा जिम्मेदार है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि “मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक्टिवा चालक सिरजोत कालड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान कर उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वाहनों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img