Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मोबाइल चलाने से रोकने पर युवक ने लगाई फांसी

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी एक युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में कुलदीप उम्र 22 वर्ष ने रविवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसके पिता ने उसे मोबाइल चलाने पर डांट दिया था, जिससे वह तनाव में चल रहा था।

इसी के चलते रविवार सुबह उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गाजियाबाद निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के वह भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में अपनी बुआ कुसुम के यहां आया था।

कुसुम ने शनिवार को उसे फोन कर अपने पुत्र कुलदीप के तनाव में रहने के कारण उसे कुलदीप को गाजियाबाद ले जाने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। कुलदीप के पिता और भाई बहन खेत पर गए हुए थे व माता ऊपर छत पर खाना बना रही थी।

उसने दरवाजा खोल कर अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। कुलदीप कमरे की छत से रस्सी द्वारा फांसी पर लटका हुआ था। उसने शोर मचाते हुए ग्रामीणों की मदद से युवक को नीचे उतारा और भोपा सीएचसी पर लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौप दिया। घटना से युवक के परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक काफी हंसमुख स्वभाव का था। युवक के बड़े भाई संजीव के लगभग दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img