जनवाणी संवाददाता |
शामली: सदर कोतवाली क्षेत्र के कनिका काम्प्लेक्स में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल विशाल को पाँव में 3 गोली लगी और गोली मारने वाला भी घायल का ही दोस्त बताया गया है।
घायल युवक को शामली से हायर सेंटर रेफर किया गया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी परदीप सिंह ने अस्पताल पंहुचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने घटना स्थल से 3 खोखे बरामद किए है।


इसके अलावा झिंझाना थाना के गांव पुरमाफी में भी बीबीए का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुए। इस मामले मेरठ विश्व विद्यालय में डेढ़ साल पहले हुए विवाद का मामला सामने आया।

