Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

सिटी डाकघर में फिर से बनेंगे आधार कार्ड

  • जिन आवेदकों को 17 अगस्त को मिले थे टोकन पहले होगा उनका कार्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बीच शनिवार को 48 घंटे बाद मेरठ सिटी प्रधान डाकघर फिर से खुलेगा। जिसमें आम जनता से जुड़ी सभी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

यहीं नहीं शासन के नियमों के अनुसार आधार अपडेशन का कार्य भी शुरू किया जाएगा। हालांकि डाक विभाग की तरफ से कोरोना वायरस को देखते हुए पूर्ण रूप से सावधानी बरती जाएगी।

जिन आवदेकों को डाक विभाग की तरफ से 17 अगस्त को आधार कार्ड बनवाने के लिए टोकन दिए थे। शनिवार को उन ही आवेदकों का आधार बनाने व अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।

अन्य लोगों के कार्य सोमवार से किए जाएगे। साथ ही, जो आवेदक आधार कार्ड बनवाने या अन्य कार्य कराने आएंगे उनकी पहले कोरोना जांच की जाएगी। उसके पश्चात ही उनका कार्य होगा।

ऐसे में जिन लोगों का अति आवश्यक कार्य ही आधार के वजह से अटका हुआ हो वहीं लोग आधार कार्ड बनवाने में प्राथिमकता दिखाएं।

सिर्फ डाकघर में आधार कार्ड बनने से रहती है अव्यवस्था!

डाकघर में सुबह से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए लोंगो की लम्बी-लम्बी लाइनें देखने को मिलती है। क्योंकि डाकघर के अलावा और कहीं भी आधार अपडेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है।

जिससे डाक विभाग में काफी अव्यवस्था देखी जाती है। हालांकि पूर्व में शासन द्वारा बैंकों में भी आधार अपडेशन के कार्य के लिए काउंटर लगाने की व्यवस्था करने को कही थी।

मगर बैंकों में नियमित रूप से आधार अपडेशन कार्य नहीं किया जा रहा है। जिस कारण लोगों को आधार अपडेशन के लिए एकमात्र डाक विभाग ही दिखाई देता है।

आधार बनवाने में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण भीड़ ज्यादा हो जाती है और सोशल डिस्टेंसिंग एवं शासन द्वारा नियमों का पालन भी नहीं हो पाता। कई बार तो मारपीट जैसे घटना भी हो जाती हैं।

बता दें कि सिटी प्रधान डाकघर में तीन दिन पहले एक महिला अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद डाक विभाग में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर अन्य लोगों की जांच एवं सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया।

जांच करने में दो आवेदकों के साथ एक डाकिया भी पॉजिटिव पाया गया था। जिसके पश्चात प्रशासन ने नियमानुसार 48 घंटे के लिए पोस्ट विभाग को बंद कर दिया गया था और विभाग पूरी तरीके से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस संबंध में डिप्टी पोस्ट मास्टर रतन सिंह ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने वाले आवेदकों को पहले कोरोना की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

उसके पश्चात ही उनका आधार कार्ड से संबंधित कार्य किया जाएगा। साथ ही शनिवार को 17 अगस्त को जिन्हें टोकन मिले है उनका ही कार्य किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img