Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

आधार कार्ड से होगा काम, इसलिए नहीं कर रहे आराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केन्द्र सरकार ने योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने के लिए आधार कार्ड की व्यवस्था लागू की थी। जिससे बढ़ते भ्रष्टाचार को रोका जा सकें और लाभर्थियों को ही योजना का लाभ मिल सकें।

इसलिए सरकार ने बड़े स्तर पर आधार बनवाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया था। ताकि सभी लोगों के आधार कार्ड बन जाए, लेकिन आधार कार्ड बनाने में भी फर्जीवाड़ा सामने आने लगा।

जिसके बाद सरकार ने पोस्ट आफिस एवं बैंकों को ही आधार कार्ड बनाने की परमिशन दे दी। जिसके बाद बैंकों व पोस्ट आफिस में आधार कार्ड बनवाने वालों की लाइने देखने को मिलने लगी।

वहीं कोविड-19 के कारण बैंकों में तो आधार संबंधित कार्य न के बराबर हो रहा है। मगर डाकघरों में दिन-प्रतिदिन आधार कार्ड से संबधित कार्य करवाने वाले लोगों की लम्बी लाइने देखने को मिल रही है।

रात में ही जमे रहते हैं टोकन लेने के लिए

आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदक रात 12 बजे से ही पोस्ट आफिस के बार एकत्रित होने लगते है। जिससे सुबह जैसे ही पोस्ट आफिस खुले वह अपना टोकन लेकर आधार संबंधित कार्य को करा सकें। हालांकि आधार कार्ड के लिए टोकन सुबह आठ बजे से मिलता है।

उसके बावजूद आवेदक डाक विभाग के बाहर ही रात गुजारते हैं। गुरुवार रात को भी आवेदक पूरी रात आफिस खुलने का इंतजार करते रहें। जिसमें एक आवेदक के साथ उसकी छोटी बच्ची भी बाहर ही बैठी रही।

नींद भी थी तो बाहर ही बिस्तर बिछाया और लेट गए। आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने बताया कि सरकार ने सभी चीजों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया।

मगर इस देश में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए जिस प्रकार पहले सुविधा दी गई थी। उन सुविधाओं को रोक लगाकर कहीं ना कहीं आम जनमानस को परेशानी में ला दिया। क्योंकि वर्तमान में पोस्ट आफिस के अलावा कहीं भी आधार कार्ड नहीं बनाए जाते हैं।

इसलिए अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए वह सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। जिससे समय पर टोकन मिल सके और अपना कार्य संपन्न हो सके।

नए आधार कार्ड कम, करेक्शन ज्यादा

डाकघर में आधार कार्ड बनवाने वाले कम और आधार कार्ड में करेक्शन कराने वाले ज्यादा आते है। आलम ये है अधिकतर आवेदकों के नाम में गलती है तो किसी की उम्र में ऐसे में सवाल उठता है कि जब आधार कार्ड बनाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति द्वारा आवेदक से सभी जानकारी चेक करायी जाती है।

उसके बाद भी आधार कार्ड में बड़े स्तर पर खामियां पायी जाती है। जिसकों सही कराने के लिए आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शनिवार को होंगे सिर्फ करेक्शन

आधार कार्ड करेक्शन कराने वाले वाले आवेदकों की संख्या को देखते हुए सिटी डाकघर द्वारा शनिवार को सिर्फ आधार कार्ड में करेक्शन किया जाएगा।

इसलिए जो आवेदक नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, वह सभी शनिवार को पोस्ट आफिस जाकर परेशान न हो। क्योंकि उनका कार्य नहीं हो पाएगा।

सिटी प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्ट मास्टर रतन सिंह ने बताया कि इसके संबंध में पोस्ट आफिस पर भी नोटिस लगा दिया है। जिससे नए आधार कार्ड बनवाने वाले आवेदक शनिवार को इंतजार न करे। पहले करेक्शन वालों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदकों का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान समय में आधार कार्ड आम जनमानस के जीवन का एक प्रमुख भाग बन चुका है। जिसमें सरकारी कार्य कोई भी हो उसमें बिना आधार कार्ड के कार्यों को कर पाना असंभव है।

इसी वजह से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनमानस आधार कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाता है। जिससे जल्द से जल्द उसका आधार कार्ड बन जाए।

इसलिए सभी पहले आधार कार्ड बनवाने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हुए रात से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लग जाते हैं। इसी तरह का नजारा हर रोज डाक घरों में देखने को मिलता है।

कल से डाकघर में होगा दो मशीनों पर आधार कार्ड बनाने का कार्य

कोरोना संक्रमण के बीच भी आधार कार्ड बनवाने वाले आवेदकों की डाकघर में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। टोकन व्यवस्था के बावजूद डाकघर में व्यवस्था बनानें में डाक कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं आवेदक भी अपना सभी कार्य छोड़कर सिर्फ आधार कार्ड संबंधित कार्य कराने के लिए डाक विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जिससे कि उनका समय पर आधार कार्ड बन जाएं। क्योंकि वर्तमान समय में हर जगह आधार कार्ड अनिवार्य रूप से आवश्यकता पड़ती है।

इसी वजह से सभी जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड संबंधित कार्य करना चाहते है। डाकघर के अलावा कही और आधार कार्ड ना बनने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है और वह डाक विभाग का रुख कर रहे हैं।

जिससे उनकी समस्या का निवारण हो सकें। यही नहीं डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदक रात से डाक विभाग के बाहर ही एकत्रित रहते हैं, जैसे ही डाक विभाग खुलता है तो है सबसे पहले टोकन लेकर अपना कार्य कराना चाहते हैं।

जिससे समय पर कार्य हो सके। इस संबंध में सिटी डाकघर के डिप्टी पोस्ट मास्टर रतन सिंह ने बताया कि डाक विभाग में आने वाले आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उसका भरपूर ख्याल रखा जाता है।

आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए सोमवार से एक और आधार मशीन पर कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दो मशीनों पर कार्य होने से आवेदकों के समय की बजत हो और परेशानी भी न हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img