जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कंकर खेड़ा श्रद्धापुरी पुरी बीएसएनएल दूरभाष केंद्र स्थित उपभोक्ता सेवा केंद्र पर आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ सोमवार को संजीव अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक पश्चिम उत्तर प्रदेश दूरसंचार परिमंडल मेरठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक जीके द्विवेदी भी उपस्थित रहे। बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के चालू होने से बीएसएनल में आधार कार्ड से संबंधित नए रजिस्ट्रेशन, पुराने आधार कार्ड में आवश्यक व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकेगा।

अगले एक माह तक उपभोक्ता सेवा केंद्र शास्त्री नगर दूरभाष केंद्र, बाउंड्री रोड लालकुर्ती दूरभाष केंद्र, ब्रह्मपुरी दूरभाष केंद्र पर सेवा का प्रारंभ होना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन सेवा केंद्र में पूर्व में डीटीएच हेतु आवेदन भारत सरकार फाइबर के नए प्लान 499 799 व 999 का प्लान है। जिसमें 3300 जीबी प्रति माह तक डाटा, नए मोबाइल सिम कार्ड, डुप्लीकेट सिम बीएसएनल सेवाएं पहले से दी जा रही है। अब आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।

