Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की फाइनल सूची, यहां देखें कौन कौन हैं शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 38 नाम हैं। पार्टी ने पहली सूची में पार्टी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। वहीं, दूसरी सूची में सोमवार को 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी।

बताया जा रहा है कि, सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं केजरीवाल नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभा भारद्वाज प्रत्याशी हैं।

बता दें कि, बीते दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। बैठक में 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा से चुनाव में उतारा है। वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। अवध ओझा पटपड़गंज से, शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img