Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आमिर खान की बेटी करने वाली है नई जिंदगी की शुरूआत, प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें हुई वायरल

जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की वजह से काफी बिजी चल रहे है। जिसमें वो सनी देओल के साथ पहली बार नजर आएगे। लेकिन अब आमिर खान जल्द ही बेटी आइरा खान की शादी के लिए बिजी होने वाले है।

21 19

बता दे आइरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की शादी कथित तौर पर 3 जनवरी को होनी तय हुई है। दोनों सितारों ने परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के साथ बीते साल 18 नवंबर 2022 में सगाई रचाई थी। अब इस बीच आइरा खान और नुपुर शिखरे की शादी से पहले के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।

19 23

रिपोर्टस के मुताबिक आइरा खान और नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। दोनों सितारों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के पहले कार्यक्रम की झलक आइरा खान की दोस्त मिथिला पारकर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर दिखाई।

18 23

साथ ही अदाकारा ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हुए।’ आइरा खान इस दौरान सुर्ख लाल रंग की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए। जबकि, उनके मंगेतर नुपुर शिखरे इस दौरान पीले रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए। इस दौरान आइरा और नुपुर शिखरे एक्ट्रेस मिथिला पारकर के साथ पोज करते भी दिखे।

20 24

आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के पहले कार्यक्रम में लजीज महाराष्ट्रियन कुजिन रखा गया था। जिसमें सभी मेहमानों को टेबल-चेयर पर केले के पत्ते पर पारंपरिक तरीके से खाना खिलाया गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगे।

22 23

इस दौरान आइरा खान की सौतेली मां और आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव भी अपने बेटे आजाद खान के साथ यहां मौजूद थीं। दोनों इस दौरान आइरा खान की प्री-वेडिंग फंक्शन्स के कार्यक्रमों का लुत्फ उठाती दिखीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img