Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Abhishek-Aishwarya: एक बार फिर साथ नजर आए अभिषेक-ऐश्वर्या, तलाक की अफवाहों को दिया विराम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है। लेकिन काफी समय से दानों के रिश्ते को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि यह जोड़ा जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नही दी। हाल ही में दोनों को अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी एक साथ देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि उनके अलगाव की खबर सिर्फ अफवाह थी।

अभिषेक-ऐश्वर्या आए साथ नजर

बताया जा रहा है कि, एक बार फिर से अभिषेक-ऐश्वर्या साथ नजर आए हैं। हाल ही में दोनों आराध्या के साथ नए साल की छुट्टी मनाकर मुंबई वापस लौटे। परिवार को साथ देखकर अब फैंस ने भी राहत की सांस ली है। इस जोड़े को साथ में देखकर प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हैं।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

एक फैन ने कहा, “दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं”। एक और फैन ने लिखा, “आखिरकार, मैं खुश हूं कि वे साथ हैं। लोगों को समझना चाहिए कि हर शादी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं होती। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को ज्यादा महत्व देते हैं।” एक अन्य फैन ने लिखा, “परिवार के रूप में उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई”। एक व्यक्ति ने लिखा, “यह अफवाहों को पूरी तरह से बंद कर देगा।”

ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक का यह वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ विश करती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक ने नमस्ते करके उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्दी फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img