जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: क्षेत्र के गांव मुकरपुर सत्ती निवासी पुलिस कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत होने से गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी।कांस्टेबल की मौत की जानकारी परिजनों व अन्य ग्रामीणों को शोशल मीडिया पर वायरल हुई मैसेज से मिली।कांस्टेबल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी पूरन सिंह जनपद हरदोई के थाना शाहबाद में सिपाही था। सोशल मीडिया पर पूरन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत का मैसेज वायरल होने पर गांव के लोगों को शनिवार की प्रातः इसकी जानकारी मिली। पूरन सिंह की मौत की ख़बर से गांव में शोक व्याप्त हो गया पूरन सिंह पांच वर्ष पहले पुलिस में भर्ती हुए था।
बहुत साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूरन अपने परिजनों के पालन पोषण का एकमात्र सहारा था। पूरन का तीन वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। मृतक अपने पीछे एक वर्ष के मासूम पुत्र सहित पूरे परीवार को रोता बिलखता छोड़ गया।पूरन के परिजन सूचना मिलते ही हरदोई के लिय सवेरे ही निकल गए।
ग्रामीणों के अनुसार हरदोई के शाहबाद थाने के सीयूजी नम्बर पर संपर्क किया तो पता चला की शुक्रवार की रात पूरन सिंह कोबरा मोबाइल टीम के अंतर्गत अपने साथी मुरादाबाद निवासी दीपक के साथ हाईवे पर गश्त पर था। पीछे से अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद पूरन सिंह कइ मीटर तक ट्रक में फंस दूर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने पूरन और दीपक को हरदोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उपचार के दौरान पूरन ने दम तोड़ दिया।

