Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

फर्जी दस्तावेज तैयार कर ई-रिक्शा बेचने का आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आदर्शमंडी पुलिस ने एक सूचना पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले एक वांछित को गिरफ्तार किया है। 26 जून को देवीदास पुत्र ब्रहमा निवासी ग्राम ताहरपुर थाना कांधला ने एक आरोपी सैंकी पुत्र सुबोध उर्फ गड्डू निवासी आर्यपुरी झिंझाना के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सैंकी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसे एक ई-रिक्शा बेची है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल की। जिसमें मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सैंकी पुत्र सुबोध को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img