Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

दहेज दानव ने लील ली आयशा की जिंदगी, आरोपी पति गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद जिले में साबरमती नदी में 25 फरवरी को आयशा बानू मकरानी ने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को इस आत्महत्या मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के पाली से आयशा के फरार पति आरिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आयशा ने नदी में कूदने से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था।

वीडियो में आयाशा ने पति पर उसका शोषण करने का आरोप लगाया था। आयशा का 2018 में आरिफ खान से निकाह हुआ था। पुलिस ने आयशा के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस के इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया है कि आरिफ को पाली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले पुलिस की एक टीम उसके जालोर स्थित घर पर गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिला था। इसके बाद तकनीक की मदद लेकर आरोपी को पाली से पकड़ा गया है। अब उसे मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लाया जाएगा। जालोर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि पूरा ऑपरेशन गुजरात पुलिस का था। जालोर पुलिस ने हमारा पूरा सहयोग किया है।

आयशा अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित एसवी कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्स से एमए कर रही थी। इसके अलावा वो निजी कंपनी में काम करती थी। छह जुलाई, 2018 को उसकी आरिफ से शादी हुई थी। आरिफ की तरफ से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के बाद आयशा 10 मार्च, 2020 से पति से अलग अपने घर पर रह रही थी। 25 फरवरी आयशा ने मरने से पहले दो मिनट के वीडियो संदेश में अपने पिता लियाकत अली मकरानी से अपील की थी कि वह उसके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज न करवाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...
spot_imgspot_img