Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: डांस करने को लेकर हुए विवाद में ईंट से जानलेवा हमला कर ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। ग्रामीण की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव में डांस को लेकर हुए विवाद में आरोपी मनोज सैनी ने जनेश्वर उर्फ जॉनी धीमान पर ईंट से मुंह व सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

जॉनी के भाई ओमपाल ने आरोपी के ख़िलाफ़ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान जॉनी ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने मुक़दमे में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ा दी थी।

इस बीच कोतवाल अमरचंद शर्मा, एसएसआइ ( चौकी प्रभारी हर की पैड़ी ) अंकुर शर्मा, कांस्टेबल मनदीप नेगी और वीरेंद्र सिंह की टीम फ़रार आरोपी मनोज की तलाश में जुटी थी।

आरोपी के एक ठिकाने पर होने की जानकारी पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img