Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

नालों में प्रदूषित पानी डालने वालों पर करें कार्रवाई: डीएम

  • डीएम की अध्यक्षता में हुई पर्यावरणीय समिति की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ तालाबों की सफाई, खुदाई एवं अन्य पर्यावरण के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए।

मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों द्वारा नालों में डाले जा रहे प्रदूषित जल के सैंपल लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जनपद में कृष्णी नदी के जीर्णोद्धार के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं।

बैठक में जिलाधिकारी ने जूम ऐप माध्यम से पर्यावरण को लेकर चल रहे प्रेजेंटेशन को सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाई गई बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग मॉडल तैयार किया जाए। जिससे जनपद कुछ अलग हो सके। उन्होंने पर्यावरण को लेकर चल रहे कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, प्रोफेसर डा़ उमर सेफ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.