Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Shahrukh Khan: अभिनेता राहुल देव ने किया स्कूल के दिनों को याद, शाहरूख खान की तारीफ करते हुए कहा…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शाहरूख खान बॉलीवेड के मशहूर अभिनेता है। बता दें कि, शाहरूख खान और राहुल देव ने स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी। लेकिन शाहरूख खान अभिनेता राहुल देव के सीनियर थे। अब हाल ही में एक इंट्रव्यू में राहुल देव ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए शाहरूख खान की तारीफ की और कहा कि वह बहुत अच्छे छात्र थे। राहुल देव ने बताया कि शाहरुख खान स्कूल में इतने अच्छे छात्र थे कि वह बड़े होकर एक वैज्ञानिक भी बन सकते थे। वह स्पोर्ट्स के साथ और भी कार्यो में भी बहुत अच्छे थे।

राहुल देव ने कहा शाहरुख खान बन सकते थे वैज्ञानिक

अभिनेता राहुल देव ने कहा, ‘हमारा स्कूल भारत का पहला ऐसा स्कूल था, जहां कम्प्यूटर आए थे। हमारे स्कूल में उसके लिए एप्टीट्यूड टेस्ट होता था। इसमें 20 बच्चे ही सिलेक्ट हुए थे। शाहरुख खान उन 20 बच्चों में शामिल थे। वो हमेशा थिएटर का हिस्सा रहते थे। मैंने कभी उन्हें किसी भी खेल में हारते नहीं देखा। वह पढ़ाई में भी अच्छे थे। मैंने उन्हें खेल में कभी भी पीछे नहीं देखा। वह शांति से अपना काम करने वालों में सबसे अच्छे उदाहरण हैं। वह हमेशा चर्चा में रहते थे। वह पढ़ाई में इतने अच्छे थे कि वे वैज्ञानिक बन सकते थे’।

स्पोर्ट्स में भी अच्छे थे शाहरुख

राहुल देव ने कहा, शाहरुख खान स्कूल के दिनों में क्रिकेट भी खेलते थे। राहुल देव भी शाहरुख खान की क्रिकेट टीम का हिस्सा रहते थे। उन्होंने कहा, एक साल शाहरुख खान ने क्रिकेट खेलकर सम्मान प्राप्त किया था। राहुल ने बताया कि शाहरुख खान क्रिकेट के साथ फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट जैसे कई खेल खेलते थे।

राहुल ने शाहरुख के साथ साल 2001 में फिल्म अशोका में किया था काम

उन्होंने आगे कहा शाहरुख खान बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। उनके जैसे कलाकार अगले 100 साल में नहीं होने वाला है। राहुल ने याद किया के उन्होंने शाहरुख के साथ साल 2001 में आई फिल्म अशोका में काम किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img