Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

एक्टर सुनील होलकर का निधन, लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे तारक मेहता फेम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था।

सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मगर, अचानक वह इस दुनिया से चले गए। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

सुनील होलकर के एक्टिंग सफर की अगर बात करें, तो एक्टर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्ष काम किया। सुनील को हमेशा से ही एक एक्टर और कथावाचक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 12 से भी अधिक वर्षों तक थिएटर किया। महज 40 की उम्र में उनका यूं जाना कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील होलकर को शायद अपनी मौत का आभास पहले ही हो गया था। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने एक दोस्त को आखिरी मैसेज भेजा था, इसमें इसका जिक्र किया था। उन्होंने दोस्त को व्हॉट्सएप पर भेजे गए मैसेज में कहा था कि यह उनकी आखिरी पोस्ट है। वो सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे और सबसे मिले प्यार के लिए धन्यवाद। साथ ही सुनील खुद से हुई गलतियों की माफी मांगना चाहते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img