Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस नए साल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने से तहलका मचाने वालीं सामंथा ने एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीरों में वह स्माइल करतीं हुईं नजर आ रही है। एक्ट्रेस सामंथा मुस्कुराती हुई बेहद प्यारी लग रहीं है। अभिनेत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

samntha4

बता दें कि सामंथा ने गुरुवार रात को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक क्यूट से तस्वीर को शामिल रखा है साथ ही इस लेटेस्ट फोटो के कैप्शन में सामंथा ने लिखा, ‘फंक्शन फॉरवर्ड……… जिसे हम कंट्रोल कर सकते हैं उसे नियंत्रित करना चाहिए। लगता है कि यह नए और आसान संकल्पों का समय है.. जो हमारे प्रति दयालु और विनम्र होते हैं। भगवान भला करे। हैप्पी 2023 !!’

10 36

एक्ट्रेस सामंथा को मायोसिटिस नाम की गंभीर बीमारी का पता चला था, वहीं उनकी दो फिल्में ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ और ‘यशोदा’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अभी हाल ही में पता लगा था कि सामंथा ने हिंदी फिल्मों में काम करने से मना कर दिया है क्योंकि अभिनेत्री ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए काम से एक लंबा ब्रेक लेने का फैसला लिया है।

samntha3

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया था कि समांथा ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही वह वापस लौटेंगी। विजय देवरकोंडा, कुशी के साथ उनकी फिल्म पहले से ही 60 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। दक्षिण अभिनेत्री कथित तौर पर लंबा ब्रेक लेने से पहले इसे खत्म करना चाहती हैं।

samntha2

इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि सामंथा ने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से इसलिए किनारा कर लिया है क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से फिल्मों के रिलीज होने में देरी हो। सामंथा के शुभचिंतकों ने कहा कि अभिनेत्री पूरी तरह से ठीक होकर फिल्मों में वापस आना चाहती हैं और हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img