Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Tabu: उम्र के हिसाब से किरदार पर बोली एक्ट्रेस तब्बू, कहा पहले जब उम्र कम होने का कॉन्सेप्ट नहीं था

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहा दम था’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट और कोई नहीं बल्कि अभिनेता अजय देवगन शामिल हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखाने को तैयार हैं। वहीं, तब्बू ने हाल ही में उम्र के हिसाब से किरदारों पर बात की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बड़ी उम्र के कलाकारों ने स्क्रीन पर युवा किरदार निभाना शुरू कर दिया। तब्बू ने कहा कि पहले जब उम्र कम होने का कॉन्सेप्ट नहीं था, तब अलग-अलग अभिनेता हीरो का युवा किरदार निभाते थे।

यंग वर्जन में दिखाई देंगे कलाकार

‘औरों में कहां दम था’ में ऐसे ही प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है, जो 23 साल बाद फिर से मिलते हैं। फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के यंग वर्जन को दूसरे स्टार्स ने निभाया है। फिल्म में यंग किरदार में इन दोनों सितारों की जगह शांतनु माहेश्वरी और सई एम मांजरेकर नजर आएंगे।

तब्बू को जब फिल्म में इस कास्टिंग चॉइस के बारे में पता चला, तो उन्हें राहत मिली। तब्बू का मानना है कि कई बार कम उम्र की भूमिका निभाना दिखावटी लग सकता है, खासकर तब जब दर्शकों को उनकी वास्तविक उम्र का पता हो।

पर्दे पर जल्द ही होगी रिलीज

तब्बू ने आगे कहा कि दर्शकों ने देखा है कि वे कलाकार अब कैसे दिखते हैं। हालांकि, युवा भूमिकाएं निभाने वाले बड़े अभिनेताओं के किरदार फिल्म और उसके कॉन्सेप्ट पर निर्भर करती है। कई बार ये काफी अच्छा काम कर सकता है। मगर ‘औरों में कहां दम था’ के लिए उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img