नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आपको हसीन दिलरूबा फिल्म तो याद ही होगी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। जिसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म लोगों को बहुत पंसद आई थी। इस फिल्म में प्यार, धोखा और अपराध की दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिली थी।
वहीं, अब एक बार फिर से दर्शकों को ऐसी कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वेल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसकी रिलीज डेट को लेकर हाल में ही निर्माताओं ने जानकारी साझा की थी। अब इस निर्माताओं ने फिल्म के किरदारों की पहली झलक साझा की है।
View this post on Instagram
कलाकारों की पहली झलक देखने को मिली
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ एक बहुप्रतीक्षित सीक्वेल है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ सनी कौशल भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। निर्माताओं द्वारा इन किरदारों की पहली झलक साझा की गई है, जिसके बाद से फैंस का फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है।
बता दें कि, आज, 17 जुलाई को ये झलक जारी की गई है, जिसमें तीनों किरदार बारिश में खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों अलग-अलग पोस्टरों में तापसी दोनों अभिनेताओं के साथ छतरी में नजर आ रही हैं। इस बीच सनी कौशल अपने एक हाथ में गुलाब का गुलदस्ता थामे नजर आ रहे हैं।

