Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

एडीजी और कमिश्नर 31 को करेंगे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

  • कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा कई सालों से चली आ रही
  • मेरठ, मुजफ्फरनगर, पुरामहादेव, सहारनपुर व उत्तराखंड तक उड़ान भरेगा गुलाब से भरा विमान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर व कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. सरीखे बडेÞ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी 31 जुलाई को कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इनके के साथ विमान में डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डा. विपिन ताडा भी कांवड़ियों पर आकाश से फूलों की बारिश करेंगे। दरअसल, सूबे में योगी सरकार ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा शुरू की है। बीते कई सालों से मेरठ से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की जाती रही है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस साल भी शासन ने मेरठ के उच्च पदस्थ अधिकारियों से कांवड़ियों पर प्रस्तावित पुष्प वर्षा कार्यक्रम के लिए विमान उपलब्ध के लिए शेड्यूल मांगा था। इसका जो शेड्यूल प्रशासन की ओर से भेजा गया है, उसमें 31 जुलाई को उपयुक्त समय बताते हुए विमान उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पुष्पवर्षा के लिए लखनऊ से विमान भेजा जाएगा या फिर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करायी जाएगी।

इन स्थानों पर होगी पुष्प वर्षा

शासन को भेजे गए शेड्यूल में जिन स्थानों पर पुष्प वर्षा करायी जानी है। उनमें एनएच-58 वायां रुड़की रोड सिवाया टोल, पुरामहादेव, मुजफ्फरनगर, सहारपुर होते हुए उत्तराखंड की सीमा तक भी पुष्प वर्षा की जा सकती है। इस शेड्यूल में सहारनपुर मंडल के पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। ये भी बताया गया है कि पुष्प वर्षा के लिए एक से अधिक बार विमान उड़ान भर सकते हैं। मेरठ और आसपास होकर गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के कार्यक्रम को लेकर पब्लिक में भी खासा क्रेज रहता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img