Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

नवरात्र, माह-ए-रमजान को लेकर एडीजी और एसएसपी ने निकाला मार्च

  • मिश्रित आबादी में रहेगी पुलिस की कड़ी नजर, शरारती तत्वों में पैदा होगा खौफ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नवरात्र और माह-ए-रमजान के शुरू होने पर अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एडीजी राजीव सभरवाल और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त किया। नवरात्र और माह-ए-रमजान को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो चुकी है। इन त्योहारों में कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर पुलिस लगातार गश्त कर रही है और रूट मार्च किया जा रहा है।

एडीजी राजीव सभरवाल और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस बल के साथ शनिवार शाम को पैदल मार्च निकाला। शांति व्यवस्था कायम रखने के लए और आगामी त्योहार को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। रविवार से रमजान शुरू हो रहा है और नवरात्रे शुरू हो चुके है।

ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने शरारती तत्वों में खौफ पैदा करना है, ताकि लोगों में सुरक्षा के प्रति पुलिस पर विश्वास बना रहे। एडीजी ने पैदल मार्च आबूलेन, बेगमपुल और सदर बाजार में निकाला। इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी क्राइम अनित कुमार, एसपी सिटी विनित भटनागर, एएसपी कैंट सूरज राय, सदर इंस्पेक्टर समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img