-
समाधान दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिये आदेश
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मन्सूरपुर पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिये। इस दौरान एडीजी द्वारा थाने का औचक निरीक्षण भी किया गया।

शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ राजीव सभरवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा मंसूरपुर थाने में आयोजित हो रहे समाधान दिवस में पहुंचकर जनससमयाओं को सुना गया।
इस दौरान अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

अधिकारियों द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
थाना मन्सूरपुर पर आयोजित उक्त थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी खतौली, उप जिलाधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी सहित थाना मन्सूरपुर पर उपस्थित समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।


