जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ कॉलेज मेरठ में 21 सितंबर से द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। जिसमें छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.meerutcollege.edu.in और www.meerutCollege.org पर जाकर वित्त पोषित कोर्स बीएससी बॉयोटेक, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस आदि विषयों में प्रवेश ले सकते है।
इसके लिए छात्र-छात्राओं को पहले जन्म तिथि या फिर बारहवीं का रोल नंबर एडमिशन पोर्टल पर डालकर आवेदन पत्र भरना होगा। उसके बाद फीस जमा करने का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आवेदन फार्म एवं फीस रसीद जमा नही करनी है। महाविद्यालय आवेदन फार्म की आनलाइन जांच कर प्रवेश की सूचना विद्यार्थी के मोबाइल पर मैसेज कर देगा।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थी वेबसाइट पर भी अपने प्रवेश की स्थिति को देख सकेंगे। प्रवेश का पता चलने के दस दिन बाद अपनी आनलाइन फीस जमा रसीद दिखाकर अपना कॉलेज प्रोस्पेक्ट्स एवं कॉलेज आइकार्ड निर्धारित स्थान से प्राप्त कर सकेंगे।


good