Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू: दो मेरिट पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी

  • कोविड के चलते इस वर्ष पिछड़ गई है सीसीएसयू प्रवेश प्रक्रिया
  • 21 के बाद नहीं बढ़ेगी पंजीयन की तिथि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ व सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में इस समय स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से जहां विवि की परीक्षाएं देरी से शुरु हुई है, वहीं नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।

सत्र को पटरी पर लाने की तैयारी में विवि लगा हु आ है। जिसके चलते इस वर्ष दो मेरिट से ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी विवि स्तर पर की जा रही है और 21 के बाद पंजीयन की तिथि भी नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में स्नातक में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा ले। ताकि वह प्रवेश ले सकें।

बता दे कि जुलाई माह से पंजीयन प्रक्रिया चल रही है। 21 सितंबर के बाद पंजीयन के लिए खुला हुआ पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और 25 सितंबर तक पहली मेरिट जारी होने की उम्मीद की जा रही है।

अभी तक स्नातक और परस्नातक कक्षाओं में 1 लाख 55 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके है। देखा जाए तो विवि के एडेड कॉलेजों के सापेक्ष यह पंजीरण अधिक हो चुके है। जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पंजीयन की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में पहली मेरिट में नंबर आने पर ही छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश करा लें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

वहीं विवि इस वर्ष केवल दो मेरिट ही जारी करेगा। जिसके बाद ओपन मेरिट जारी करते हुए कॉलेजों को रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने की जिम्मेदारी दी जाएगी। विवि अनुसार यदि पहली मेरिट में छात्रों को प्राथमिकता का कॉलेज मिल जाता है तो उसमें हर हाल में प्रवेश कंफर्म करा लें।

यदि छात्र ऐसा नहीं करते है तो उन्हें अगली मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद यह छात्र केवल ओपन मेरिट में ही प्रवेश के लिए दावा कर सकेंगे। यदि छात्र को मेरिट में दूसरी वरियता का कॉलेज मिलता है तो उसके प्रवेश नहीं लेने पर पहली वरियता की दावेदारी कायम रहेगी और वह दूसरी मेरिट में इसके लिए दावेदार रहेगा।

एडेड कॉलेजों मे विधि में प्रवेश के लिए मारामारी रहेगी। क्योंकि बीए,बीएससी और बीकॉम की भाति एलएलएबी में भी पंजीयन की स्थिति ठीक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.