- पहले दिन आफर लेटर किए गए डाउनलोड, मेरिट में नाम आने पर तुरंत ले प्रवेश
- छात्र-छात्राएं दूसरी मेरिट का न करें इंतजार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में सोमवार से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुुरू हो गई है। पहली दिन ज्यादातर छात्रों ने आॅफर लेटर डाउनलोड किए। वहीं कुछ कॉलेजों में बीए, बीएससी आदि कोर्स में प्रवेश भी हुए। कोविड-19 के चलते इस वर्ष पहली बार विवि की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से आॅनलाइन हो रही है।
मेरिट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने लागइन आइडी से कटआॅफ देखी। पहली मेरिट से 16 अक्टूबर तक प्रवेश होंगे। 18 अक्टूबर को विवि की ओर से दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। विवि के अनुसार जिन छात्रों को इस कटआॅफ में पहली प्राथमिकता का कॉलेज मिला है, वह हर हाल में प्रवेश करा लें दूसरी मेरिट का इंतजार न करे।
मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से आॅनलाइन है, लेकिन जिन कॉलेजों में आॅनलाइन नहीं है। वहां छात्र-छात्राएं कोरोना बचाव के नियमों का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। छात्रों को लागइन आइडी से आॅफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेजों में प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचना होगा। विवि की ओर से मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है।
प्रवेश के आंकड़े
आरजी कॉलेज
सीट विषय प्रवेश
- 960 बीए 33
- 240 बीएसी 11
- 240 बीकॉम 07
इस्माईल कॉलेज
सीट विषय प्रवेश
- 640 बीए 44
- 80 बीकॉम 03
- 160 बीएसी 01
कनोहर लाल पीजी कॉलेज
सीट विषय प्रवेश
- 445 बीए 41
- 160 बीकॉम 07

