Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

वैदिक विचार धारा अपनाने से जीवन सुखी बनेगा

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य हरबीर सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक विचार धारा अपनाने से जीवन सुखी बनेगा।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने सहानुभूति, प्रेम और ममता को आगे बढ़ाया है, ऋषि मुनियों ने वैदिक विचार धारा देकर हमें उसे आत्मसात कर सुखी जीवन जीने का मार्ग दर्शाया है। प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने  छात्र छात्राओं को वेदोपदेश देते हुए कहा कि यज्ञ संसार का श्रेष्ठ कर्म है, इसके करने से पर्यावरण शुद्ध होता है|

WhatsApp Image 2022 04 04 at 4.16.02 PM 2

और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देने से आत्मिक शांति व उन्नति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक स्व. चौधरी मुख्तियार सिंह की 42 वी पुण्यतिथि व उनकी धर्मपत्नी स्व.स्वरूपी देवी की 12 वी पुण्यतिथि पर स्कूल के स्टाफ, छात्र एवं छात्राओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने यज्ञ में आये अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

चौधरी किरणपाल सिंह, शिक्षाविद नरेश कुमार शर्मा, ब्रजपाल प्रधान ने भी छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प दिलाया। ओर स्कूल में स्व. चौधरी मुख्तियार सिंह के नाम पर रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला बनवाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर रामनिवास आर्य, गुलबीर सिंह प्रधान, मास्टर कंवरपाल सिंह, फकीरचंद, सुखबीर सिंह तोमर, प्रधान कालू राम, कैप्टन महाराम सिंह, संदीप चौधरी, कृष्णपाल प्रधान, रूपचंद मुंशी, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, विनोद शर्मा, अरुण कुमार, नरेश गुर्जर, मांगेराम, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img