जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केन्द्रीय संघर्ष समिति के संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि पउप्र के सभी जनपद एवं तहसील बार एसोसिएशन समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अपने चैम्बरों की पूर्ण तालाबंदी रखेगें। जिसके बाद सभी अधिवक्ता अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री उप्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन अपने क्षेत्र के जिलाधिकारी को देगें।
अधिवक्ताओ का क्रमिक अनशन बारहवे दिन भी जारी: अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या प्रकरण में बुधवार को लगातार बारहवे दिन भी अनशन जारी रहा। गुरुवार के क्रमिक अनशन वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जब्बार खान के नेतृत्व में किया जाएगा।
अनशन में मेरठ बार एसोसिएशन के अजय त्यागी, नरेश त्यागी, विनोद राणा, देवकरण शर्मा, कपिलराज शर्मा, केके शर्मा, सत्यव्रत शर्मा,संजीव शर्मा, पुष्पराज त्यागी, अनिल त्यागी, संजीव त्यागी, धर्मवीर पुण्डीर, विजय शर्मा, योगेश मोहन अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही धरना स्थल पर चौधरी नरेंद्रपाल सिंह, ओपी शर्मा, नीरज सोम, सतीश चंद्र त्यागी, विशाल भारती शर्मा, ओमपाल सिंह, नरेश प्रधान, शैलेन्द्र सोम, सहित सेकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।
लोक अदालत का होगा बहिष्कार
केन्द्रीय संघर्ष समिति के चैयरमैन महावीर सिंह त्यागी ने बताया कि अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते गुरुवार को कचहरी में तालाबन्दी करने के बाद सात मार्च को लगने वाली लोक अदालत का पउप्र के आहवान पर अधिवक्ताओं द्वारा लोक अदालत का पूर्णतया रूप से बहिष्कार किया जायेगा।
दो वकीलों को दिया कारण बताओ नोटिस
बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि बार एसोसिएशन के सदस्य सुरेश पाल सिंह व अजय पाठक को मेरठ बार व जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रस्ताव का उलंघन करते हुए न्यायिक कार्य करते हुए पाए गए। जिसके बाद मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा दोनों वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ओमकार तोमर आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार
एडवोकेट ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में गंगानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गंगानगर थाना इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि एडवोकेट ओमकार तोमर आत्महत्या मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ जोगिंद्र पुत्र सूबे सिंह निवासी गांव सिखेड़ा थाना खतौली व राजकुमार पुत्र सूरजमल निवासी मोहल्ला सैनी गुर्जर कॉलोनी खतौली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस काफी समय से उनकी तलाश में जुटी थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

