Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

यमुना की सफाई के बाद संतों ने की यमुना मैया की आरती

  • गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा से नदियों की स्वच्छता का संदेश

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: 25 फरवरी से शुक्रतीर्थ से शुरू हुई गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के तहत संतो व भाजपा तथा आरएसएस के लोगो ने यमुना मैया की सफाई के उपरांत यमुना मैया की आरती तथा जयकारे लगाये। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे महात्मा व संतो तथा भाजपाईयो व आरएसएस के लोगो का काफिला यमुना तट पर पहुंचा। यहा पर यमुना मैया की सफाई अभियान चलाया गया। यमुना मैया की सफाई करने के बाद संतो व भाजपाईयो तथा आरएसएस के लोगो ने यमुना मैया की आरती की तथा यमुना मैया के जयकारे लगाये। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रान्तीय संयोजक डा राम अवतार ने बताया कि हमारी गंगा व यमुना की जल प्रदुषित हो रहा है।

शुक्रतीर्थ शुक्रताल से 25 फरवरी से गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा शुक्रताल से लेकर नरौरा तक निकाली जाएगी। साथ ही, हथनीकुंड से यमुना से प्रत्येक घाट पर सफाई करने के साथ ही आरती होगी। यात्रा का समापन पुज्य संतो द्वारा 17 मार्च को नरौरा में होगा।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार राणा, स्वामी जगदेवानन्द महाराज, स्वामी स्वरूपानन्द महाराज, भाजपा विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, पर्यावरण संरक्षण के जिला सयोजक अंकुर भारद्वाज, जिला प्रचारक विराट, संदीप, आलोक आदि मौजूद रहे।

34 5

मेरठ प्रांत प्रमुख ने प्रकृति संरक्षण के लिए दिलाई शपथ

झिंझाना: गंगे जय यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का झिंझाना में पहुंचने पर कस्बा वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मेरठ प्रांत के जिला संयोजक देवेंद्र राणा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत मेरठ के कार्यकतार्ओं ने संकल्प लिया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागृति हेतु गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा 25 फरवरी से शुक्रताल से प्रारंभ होकर 17 मार्च को ट्रेन शहर के नरोरा वर्षगांठ पर संपन्न होगी।

मंगवार को यात्रा जनपद शामली के गंदेवड़ा, गढ़ी अब्दुल्ला, हथछोया, ऊन होते हुए झिंझाना के मेन बस स्टैंड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में पहुंची। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर आदि लोगों के द्वारा एक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को पंडित वासुदेव ने संपन्न कराया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र सिंह ऊन खंड कारवा, प्रदीप कुमार, रविंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, श्याम सिंह, संदीप कुमार, राहुल गुप्ता, डा. गजराज सिंह, ओम प्रकाश, श्रीपाल आर्य, रवि गहलोत, अजय कुमार, प्रदीप आदि भाजपाइयों एवं संघ से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य पेड़ लगाओ, जल बचाओ, पॉलिथीन हटाओ, यज्ञ करने की प्रेरणा, गंगा यमुना नदी सफाई और प्रकृति को बचाने हेतु जन जागृति करना है।

इस दौरान पर्यावरण का बचाने की शपथ दिलाई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के जिला संयोजक देवेंद्र राणा, राम अवतार सिंह मेरठ, स्वामी देवानंद महाराज तथा शामली के जिला संचालक भगवती प्रसाद आयोजित यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे।‌

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img