Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मेवात के बाद कई और जगह उपद्रवियों ने मचाया तांडव, एक पुलिसकर्मी घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को हरियाणा के मेवात में एक विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदु समुदाय की शोभा यात्रा पर पथराव कर बवाल मचा दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

इसके बाद खबर मिल रही है कि सोहना में भी आगजनी की घटना हुई है साथ ही तावडू भी इससे अछूता नहीं रहा। उपमंडल के गांव सीलखों में कुछ युवाओं पर हमले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो सरकारी वाहन पर पथराव कर दिया गया।

इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्य बाजार को बंद करा दिया। जबकि मार्ग के साथ दुकानदारों ने खुद ही बंद कर दिया। पटौदी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शांति की अपील की। जिसके बाद लोग अपने अपने घरों की तरफ चले गए।

हालांकि कुछ देर बाद ही सोहना मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड के समीप एक पुलिस पीसीआर पर हमला हो गया। जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। नूंह में हुए बवाल के बाद कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया। इनमें भी एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img