नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई शहरों और गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसके कारण लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी घरों तक घुस जाने से लोगों को खाने-पीने की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों के साथ-साथ कई और समस्याएं भी हैं, जिनसे आम आदमी को जूझना पड़ रहा है।
इन्हीं समस्याओं में शामिल है बालों का रूखा होना। दरअसल, बारिश की वजह से हर दूसरा व्यक्ति बालों के रूखेपन से परेशान है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करेंगे, ताकि ये रूखे न दिखें।
हफ्ते में 2 बार तेल लगाएं
बारिश के मौसम में बाल काफी रूखे होने लगते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार तेल लगाएं। इसके लिए आप नारियल, बादाम या आंवला तेल से स्कैल्प और बालों की मसाज कर सकते हैं। इससे बालों में नमी बनी रहती है और ड्राइनेस कम होती है। इसे सिर्फ दो से तीन घंटे लगाकर बालों को धो सकते हैं।
हेयर मास्क लगाएं
बालों में मसाज करने के साथ-साथ हेयर मास्क की जरूरत भी होती है। ऐसे में आप दही, शहद, एलोवेरा की जरूरत पड़ेगी। ये मास्क बालों को नरम और चमकदार बनाता है। इसे बाल धोने के बाल अप्लाई करें। 30 मिनट लगा रहने दें और फिर बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
सही शैंपू-कंडीशनर इस्तेमाल करें
बालों को धोने के लिए हर कोई शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में बाल पहले से ही डिहाइड्रेटेड होते हैं, ऐसे में केमिकल वाले शैम्पू और साबुन नुकसान कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सल्फेट फ्री माइल्ड और मॉइश्चराइजिंग शैंपू ही बारिश के मौसम में चुनें।
स्प्लिट एंड्स ट्रिम कराएं
कई बार बालों को दोमुंहापन भी उनके रूखेपन का मउख्य कारण होता है। इसके अलावा बारिश में बाल जल्दी टूटते हैं, इसलिए नियमित रूप से स्प्लिट एंड्स हटवाना जरूरी है। हर दो से तीन महीने में दोमुंहे बालों को साफ करें।
बारिश के पानी से बचें
बारिश का पानी अक्सर प्रदूषित होता है, जो बालों को और अधिक नुकसान पहुंचाता है। हमेशा छाता या स्कार्फ का उपयोग करें। यदि बाल भीग गए हैं, तो घर आकर बालों को साफ पानी से धोएं, ताकि बाल साफ हो जाएं। बारिश के पानी में कभी भी बालों को ऐसे ही न रहने दें।

