जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट के खंडहर हो चुके रिवोली सिनेमा में एक युवती से दुष्कर्म के बाद पत्थरों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्यारे ने पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह से डेमेज कर दिया। उसके प्राइवेट पार्टस पर भी पत्थरों से प्रहार के निशान हैं। पुलिस ने युवती की नंगी लाश बरामद की है। उसके जिस्म पर कपडेÞ के नाम पर एक कतरन भी नहीं थी। रिवोली के खंडहरों में युवती के शव की सूचना एक रिटायर्ड फौजी ने सबसे पहले आर्मी पुलिस को दी। आर्मी पुलिस ने यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसके बाद वहां पर थाना लालकुर्ती व थाना सदर बाजार की पुलिस पहुंची। लाश युवती की और पूरी तरह से नग्न थी इसलिए महिला पुलिस कर्मी भी वहां पहुंची थी। सबसे पहले उस पर कपड़ा। काली पन्नी से ढका।
युवती के शव के पास में एक बैग मिला, जिसमें खाकी वर्दी थी। इसके अलावा जो सामान आमतौर पर युवतियां यूज करती हैं, वो मिला। यह युवती कौन थी, जिससे को रिवाली के खंडहरों में लाकर दुष्कर्म की आशंका पुलिस जता रही है। जिस हालत में युवती की बॉडी मिली उसके चलते ही दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का मानना है कि घटना पुरानी है मसलन जिस प्रकार से बॉडी में सड़ांध उठ रही थी। उसके बाद माना जा रहा है कि यह बॉडी कम से कम एक सप्ताह से लेकर तीन दिन पुरानी लगती है। गर्मी का मौसम होने की वजह से उसमें सड़ांध जल्दी उठने लगी है।
खाकी वर्दी को लेकर पुलिस पशोपेश में
पुलिस को शव के पास से एक बैग में जो खाकी वार्दी मिली है वो किस की हो सकती है, इसको लेकर पुलिस पशोपेश में है। माना जा रहा है कि युवती तो खाकी वर्दी पहनेगी नहीं। इसके अलावा खाकी वर्दी जैंटस है। वो कौन हो सकता है जिसकी खाकी वर्दी शव के समीप मिले बैग में पायी गयी है। सवाल उठ रहे हैं कि हत्यारे से खाकी वर्दी का कोई कनैक्शन है, या फिर खाकी वर्दी का बैग हत्यारा जल्दबाजी में छोड़कर गया है। सवाल बहुत है, जिनका जवबा पुलिस तलाश कर रही है। सबसे बड़ी समस्या तो फिलहाल युवती के शव की शिनाख्त करने की है। जब तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक किसी नतीते पर नहीं पहुंचा जा सकता। इसके अलावा जहां से युवती का शव मिला है, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। दरअसल शव रिवाली सिनेमा के खंडहरों से मिला है, वहां पर सीसीटीवी कोई क्यों लगाएगा।
क्या शव उस महिला का जो यहां अक्सर नजर आती थी
रिवोली सिनेमा के खंडहरों के बाहर अक्सर एक महिला नजर आया करती थी। उसको रिवोली के बाहर कई बार लोगों ने खाना बनाते हुए देखा है, राह चलते लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से वो महिला नजर नहीं आ रही है। जिस महिला की लोग बात कर रहे है उसका हुलिया भिखारिन जैसा भी नहीं कहा जा सकता और यह भी नहीं कह सकते कि वो किसी घर परिवार से होगी, लेकिन वो अक्सर रिवाली के खंडहरों के बाहर देखी जाती थी। कई बार वह धुले हुए कपड़े धोती हुई देखी जाती थी।
जानी में अज्ञात व्यक्ति की हत्या
जानीखुर्द में सोमवार सुबह कस्बे में निर्माणाधीन प्लाट में रक्तरंजित अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव जानी खुर्द स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास बिजेंद्र प्लाट में निर्माण कार्य करा रहे हैं। प्लाट पर काम कर रहा ठेकेदार राकेश पुत्र अतर सिंह सुबह करीब आठ बजे मजदूर लेकर प्लाट पर पहुंचा तो प्लाट में 30 वर्षीय व्यक्ति स्लेटी रंग की पेंट, सफेद रंग की शर्ट पहने शव पड़ा था। शव पर चोट के साथ माथे पर एक बड़ा घाव का निशान है। शव के आसपास काफी खून भी पड़ा हुआ है।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान वेदपाल फौजी को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ सरधना संजय जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और उनके मुताबिक शिनाख्त न होने पर शव को अज्ञात में मोर्चरी भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

