- गठबंधन प्रत्याशी की जीत की खुशी में युवकों ने मचाया हुड़दंग
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत के बाद कुछ युवकों ने पटाखा बुलेट बाइकों पर जुलूस निकालकर खूब तांडव मचाया। जिसके बाद बाजार में शाम 6 बजे ही व्यापारियों ने दुकानें बंद हो गई। वहीं पुलिस ने तीन बाइकों को पकड़कर सीज कर दिया।

विधानसभा 2022 चुनाव में कैराना से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी चौधरी नाहिद हसन की तीसरी बात जीत हुई हैं। वहीं नाहिद हसन की जीत की हैट्रिक लगने के बाद कुछ युवकों ने अपनी बाइकों के साइलेंसर निकाल दिए तथा कैराना नगर की गलियों व बाजारों में हुटिंगबाजी कर जुलूस निकालते हुए जमकर तांडव मचाया। जिधर से भी यें बाइक सवार युवक निकले उधर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए।
हर कोई इन युवकों को देखकर इस तरह बाइकों पर तांडव मचाने से मना करता नजर आया। बताया गया हैं कि बाइक सवार युवकों ने बाजारों में पहुंचकर शोर मचाया और कई जगह पर खड़े हुए वाहनों पर भी डंडों से हमला किया।
जैसे ही बाइक सवार युवकों की टोली कोतवाली के सामने पहुंची तभी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लाठियां फटकार कर युवकों को भगा दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले युवकों की तीन बाइकों को पकड़कर सीज कर दिया।
जीत के बाद इकरा हसन कैराना आकर चली गई थी पानीपत
गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत के बाद उसकी छोटी बहन इकरा हसन ने शामली नवीन मंडी स्थल से जीत का प्रमाण पत्र लिया। जिसके बाद वह अपने समर्थकों व कार्यकतार्ओं के साथ कैराना पहुंची।
इस दौरान पुलिस भी इकरा हसन के साथ साथ चलती रही। देर शाम इकरा हसन कैराना पहुंची। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने भीड़ को देखते हुए इकरा हसन से पानीपत या अन्य जगह पर जाने को कहा। इकरा हसन लोगों का आभार व्यक्त करने के बाद पानीपत चली गई थी।
हुड़दंग मचाने वालों की सोशल मीडिया पर की गई निंदा
युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने के बाद सोशल मीडिया पर जागरुक लोगों ने कहा कि कैराना से नाहिद हसन तीसरी बार जीते हैं, लेकिन ऐसे असामाजिक तत्व नाहिद हसन को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लोगों ने पुलिस से ऐसे युवकों की पहचान कराकर कार्रवाई की मांग की हैं।
कैराना में पैरामिलेट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
एक दिन पहले विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कैराना विधानसभा पर गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत हुई थी। नाहिद की जीत के बाद कुछ युवकों द्वारा बाइकों के साइलेंसर निकाल कर देर शाम कैराना नगर व बाजारों में हुड़दंग मचाया था। युवकों द्वारा हुटिंग करने के साथ ही लोगों की गाड़ियों पर डंडे मारे गए थे।
एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने शुक्रवार को चौंक बाजार, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, मीना मार्किट, जामा मस्जिद, मेंढकी दरवाजा, मोहल्ला बिसातियान आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सभी उपनिरीक्षक व पैरामिलेट्री फोर्स के जवान मौजूद रहें।

