Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

दोपहर बाद भैंसाली बस स्टैंड पर उमड़े यात्री

  • आज भैयादूज पर जरूरत के मुताबिक उपलब्ध कराई जाएंगी बसें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पहले दो दिन चहल-पहल और बाद के दो दिन सामान्य रहने के बाद पांचवें दिन बुधवार को दोपहर बाद एक बार फिर भारी संख्या में यात्री उमड़े। यह स्थिति देर शाम तक भैंसाली बस स्टैंड पर देखने को मिली। वहीं, सोहराब गेट डिपो से बुलंदशहर की ओर सबसे अधिक यात्रियों का प्रस्थान हुआ है।

मेरठ स्टेशन इंचार्ज राजेश त्यागी ने बताया कि दीपावली से जुड़े त्योहारों की शृंखला में पहले दो दिन काफी भीड़ भरे रहे, जबकि बाद के दो दिन सामान्य गुजरे। इस बीच बुधवार दोपहर पांचवें दिन एकाएक मेरठ से नोएडा, गाजियाबाद और आनंद विहार की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ बस स्टैंड तक पहुंची। जिनके लिए बसों की संख्या को बढ़ाया गया है।

उन्होंने बताया कि देर शाम तक दिल्ली-गाजियाबाद के साथ-साथ बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों का सिलसिला अनवरत जारी है। वहीं, सोहराब गेट डिपो के वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी संजय राणा ने बताया कि बुलंदशहर को छोड़कर अन्य मार्गों पर सामान्य रूप से यात्रियों की आवाजाही रही। वहीं आरएम केके शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भैयादूज के अवसर पर यात्रियों की अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया गया है।

जिसको देखते हुए सभी डिपो के एआरएम और संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की डिमांड के अनुसार हर मार्ग पर बसें उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ रीजन की 650 में से अधिकतर बसों को रोड पर निकालकर यात्रियों की सेवा में लगा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img