Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

यूपी के बाद हरियाणा में भी बनेगा लव जिहाद के खिलाफ कानून

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी अब लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार चल रहा है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए निकिता तोमर हत्याकांड के बाद लव जिहाद का मामला भी गरमाया है। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार चल रहा है।

फरीदाबाद हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक में करवाने का निर्णय हरियाणा सरकार पहले ही ले चुकी है। इस बात की जानकारी भी गृह मंत्री विज ने दी थी। विज ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मामले के आरोपी को जल्द सजा मिलेगी।

फरीदाबाद पुलिस को जल्दी से जल्दी चालान अदालत में पेश करने की हिदायत दी गई है। विज के अनुसार बल्लभगढ़ प्रकरण की जांच एसआईटी अब 2018 से करेगी। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिन प्रतिदिन की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री भी इस मामले में कह चुके हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बल्लभगढ़ मामले की जांच 2018 से एसआईटी करेगी। क्योंकि 2018 में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने के बाद ऐसी क्या नौबत आई कि परिजनों ने खुद ही शपथ पत्र देकर केस वापस ले लिया।

उन्होंने कहा कि इस केस को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। इतना ही नहीं विज ने यह भी साफ किया कि इस मामले की धर्म-परिवर्तन और लव जिहाद की दृष्टि से भी जांच करवाई जाएगी। बल्लभगढ़ मामले को लेकर अनिल विज कांग्रेस पर हमलावर हैं।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की घटना कांग्रेस के दबाव में हुई। आरोपी कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार है। कांग्रेस नेताओं के दबाव में ही 2018 में दर्ज करवाया मुकदमा परिजनों ने रद करवा दिया। गृहमंत्री ने कहा कि मैं एक बात साफ बता देना चाहता हूं कि मैं किसी की दबंगई नहीं चलने दूंगा।

मैं सिसक-सिसक कर लड़कियों को मरने नहीं दूंगा। मैं इस प्रकार प्रदेश में किसी को दादागिरी करने नहीं दूंगा। जो भी यह लोग हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

बल्लभगढ़ थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया।

इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।बता दें कि बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर के साथ अपहरण की इसी तरह की वारदात को आरोपी साल 2018 में भी अंजाम दे चुका था। यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img