जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जो ग्राहक अपनी पीएलआई आरपीएलआई (डाक जीवन बीमा ग्रामीण डाक जीवन बीमा ) का पालिसी मासिक वार्षिक, छमाई प्रीमियम जमा कराने के लिए डाकघर के काउंटर पर नहीं आ सकते या काउंटर के कार्यकाल मैं उनके पास डाक घर जाने के लिए समय नहीं है।
ऐसे ग्राहक इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर अपनी कस्टूमर आईडी क्रिएट कर सकते हैं। जिसके पश्चात घर बैठे वह सभी बीमा पॉलिसी को जमा कर पाएंगे। यह जानकारी वीरसिहं प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार ने दी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी बीमा पॉलिसी से संबंधित सूचनाएं, मोबाइल नं, ई-मेल आईडी अपडेट करके पॉलिसी प्रीमियम जमा करने के लिए लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
24 घंटे के अंदर ग्राहक की ई-मेल आईडी पर यूजर आईडी पासवर्ड का लिंक भेज दिया। जिससे ग्राहक अपना पासवर्ड रीसैट करके नेट बैंकिंग के माध्यम से घर बैठे अपनी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

