Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कृषि विधेयक को बताया किसान विरोधी

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: रंछाड गांव में बुधवार को किसानों की बैठक हुई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताया गया।

बैठक में मास्टर महक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने विधेयक पारित कर किसानों के साथ धोखा किया है। चौधरी परखलाल ने कहा कि सरकार को किसानों से वार्ता कर विधेयक पारित करने चाहिए थे।

जगबीर सिंह ने कहा केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। रविंद्र हट्टी ने कहा सरकार किसान हित के बजाय देश के बड़े घरानों के हितों को साधने का काम कर रही है।

यह सरकार किसानों को निजी कंपनियों का गुलाम बनाना चाहती है। लेकिन किसान सरकार के मंसूबों को पूरा नही होने देंगे। सभी किसान एकजुट होकर सरकार के इस निर्णय का विरोध करेंगे।

पीतम सिंह की अध्यक्षता व रविंद्र हट्टी के संचालन में हुई बैठक में महिपाल सिंह, सूरजवीर, योगेंद्र, हरी कुमार, रामबीर, भूरा, मास्टर ओंकार सिंह, महेंद्र, छोटा, रामसिंह, प्रवेश, सुधीर तोमर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img