Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर तीन दुकानों में लगी आग

  • लाखों रुपए का सामान जलकर खाक,
  • पीड़ित दुकानदारों ने साजिश के तहत दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई

जनवाणी संवाददाता  |

हरिद्वार:  हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया।

WhatsApp Image 2022 03 05 at 2.28.37 PM

जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने तीन दुकान को भी चपेट में ले लिया।

सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने साजिश के तहत दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। दुकानदारों ने कहा कि पहले भी कई बार दुकानों में आग लग चुकी है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस टीम ने रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img