Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Agriculture Bill: कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले, झूठ फैला रहे हैं कुछ राजनैतिक दल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: किसानों से जुड़े बिलों को लेकर घमासान मचा हुआ है। किसान सड़कों पर इसका विरोध कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ये कदम किसान हितैषी है और उनकी आय में इससे इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां झूठ फैलाने का काम कर रही हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट करते हुए कहा, “कुछ राजनीतिक दलों द्वारा झूठ फैलाकर, देश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। कृषि बिल 2020 पूरी तरह से किसान हितैषी और उनकी आय में वृद्धि करने के लिये उठाया गया मोदी सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। झूठ को पहचानें, सच का साथ दें।”

अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्राथमिकता में हमेशा गांव, गरीब व किसान रहा है। उनके द्वारा लिया गया हर फैसला देश हित में होता है। किसान बिल 2020 भी इसी दिशा में किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने वाला है। झूठ से बचें।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग एमएसपी और धान-गेहूं इत्यादि की खरीद को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों को एमएसपी के माध्यम से उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी खरीद भी पहले की तरह जारी रहेगी। अब किसान अपनी फसल, देश के किसी भी बाजार में, मनचाही कीमत पर बेच सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.