Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के ननौता क्षेत्र में अनंतमऊ नहर के पास गांव कल्लरपुर के जंगल में गुरुवार सुबह एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था, जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्स के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img