Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, AI जनरेटेड तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर सुरक्षा की मांग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। ऐश्वर्या ने अदालत से अपील की है कि उनकी एआई जनरेटेड तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल रोका जाए और उन्हें इस तरह की गतिविधियों से सुरक्षा दी जाए। अभिनेत्री का कहना है कि उनकी तस्वीरों और व्यक्तित्व का बिना इजाजत व्यावसायिक फायदा उठाया जा रहा है। यह न केवल उनके पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन है बल्कि उनकी छवि और साख को भी नुकसान पहुंचा सकता है। याचिका में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अदालत से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

क्या है ऐश्वार्या की याचिका में?

ऐश्वर्या राय ने अपनी याचिका में कहा ‘अवास्तविक अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल कॉफी, मग और अन्य सामान बेचने के लिए किया गया है। जिन स्क्रीनशॉट्स में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, वे ऐश्वर्या राय की कभी नहीं थीं। ये सभी एआई जनरेटेड हैं।’

‘वे मेरे संगठन के नाम पर पैसे कमा रहे हैं’

लाइव ला ने ऐश्वर्या के वकील संदीप सेठी के हवाले से लिखा ‘वे मेरे संगठन के नाम पर पैसे कमा रहे हैं। यूट्यूब पर जो स्क्रीनशॉट हैं, उनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने ऐसी तस्वीरों को अधिकृत किया है। ये सभी एआई द्वारा उत्पन्न की गई हैं।’

वकील ने यह भी आरोप लगाया कि ‘एक सज्जन केवल नाम और चेहरा लगाकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ इसके अलावा, वकील ने यह भी बताया कि राय की तस्वीरें वॉलपेपर और टी-शर्ट पर बिना अनुमति के बेची जा रही हैं।

एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे

तर्कों को सुनने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे।

‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में रखा कदम

ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह कई प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापनों से मोटी कमाई होती है। ऐसे में उनका इल्जाम है कि जिन प्रोडक्ट ने उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर इस्तेमाल की उन्होंने इसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img