Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

आकांक्षा दुबे केस: अभिनेत्री की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत केस में वाराणसी जिला अंतर्गत सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री की मां की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

बता दें कि आकांक्षा की मां मधु ने कहा कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img