Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आकांक्षा दुबे केस: कोर्ट ने समर सिंह को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा

जनवाणी संवाददाता |

वाराणसी: आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में मुख्य आरोपी समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड आज कोर्ट ने मंजूर कर ली। पुलिस को भरोसा है कि मामले की तह तक जाकर हत्या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। सारनाथ थाने के विवेचक की अर्जी पर कोर्ट ने आरोपी समरजीत सिंह की 5 दिन की सशर्त पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। यह कस्टडी रिमांड 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में सारनाथ थाने के विवेचक सब इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने मुंसिफ मजिस्ट्रेट, एफटीसी सेकंड तान्या गुप्ता की अदालत में अर्जी दी थी कि आरोपी समरजीत सिंह के मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की आवश्यकता है। ऐसे में 72 घंटे की रिमांड स्वीकृत की जाए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया। मंगलवार को दी गई रिमांड की अर्जी पर समरजीत सिंह के वकील ने आपत्ति दर्ज करने का समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने एक दिन का समय देते हुए सुबह 11 बजे इस मामले की सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img