Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने कर दिया यह ऐलान, जानकार चौंक जायेंगे !

  • उपमुख्यमंत्री बोले- अखिलेश यादव का बयान वैज्ञानिकों का अपमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। लखनऊ में ही छह संस्थानों में विशेषज्ञों की देखरेख में डॉक्टरों का टीकाकरण किया गया। जल्द ही पूरे देश में टीकाकरण की शुरुआत होगी।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। उन्होंने कहा कि ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं, 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो सबको फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

अखिलेश के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए उनके बयान को चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का अपमान बताया है। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि अखिलेश यादव  को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। अखिलेश का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना सिर्फ विपक्ष के लिए है। कोरोना की आड़ में भाजपा महंगाई, भ्रष्टाचार और अपनी नाकामी छुपाना चाहती है।

सपा सरकार बनने पर सभी को मुफ्त कोरोना टीका लगाया जाएगा। अखिलेश यादव शनिवार को अयोध्या से आए संतों, सिख समाज के लोगों व मौलानाओं से आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या में धार्मिक स्थलों व आम लोगों से नगर निगम द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स माफ कर दिया जाएगा। राम की नगरी कर मुक्त होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img