Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर कसा तंज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव का ट्वीट नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में का बा … से मिलती जुलती हैं।

अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि-

यूपी में का बा
यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा
यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा
यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा
यूपी में कारोबार का बंटाधार बा
यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा
यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा
यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा
यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा

बता दें कि ‘यूपी में का बा’ फेम लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेजा है। यह नोटिस कानपुर के अग्निकांड को मुद्दा बनाते हुए गाए गये गाने को लेकर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि नेहा ने ‘का बा सीजन-2’ वीडियो के जरिये समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम किया है। इसी पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img