Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर नगर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई अक्षय नवमी परिक्रमा

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: नगर के 110 वें कार्तिक शुक्ल सप्तकोसी अक्षय नवमी परिक्रमा झारखंडी महादेव मंदिर से शुरू होकर वीर विनय चौराहा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मेजर चौरहा, कालीथान, बिजुलीपुर मंदिर, रानी तालाब, दिपवा, नहरबालागंज, धर्मपुर, भगवतीगंज गौशाला, राधा कृष्ण मंदिर, नीलबाग पैलेस होते हुए झारखंडी मंदिर पर आरती के साथ सम्पन्न हुआ। सदर विधायक पल्टूराम द्वारा झारखंडी मंदिर से नारियल फोड़ कर और झंडी दिखाकर परिक्रमा का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उदासीन संगत गेल्हापुर महंत बृजानंद महाराज, अक्षय नवमी परिक्रमा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल, समिति के महामंत्री डॉ तुलसीष दूबे, महेश अग्रवाल, संजय शर्मा,डीपी सिंह बैस, बृजेन्द्र तिवारी, डॉ अजय सिंह पिंकू, विजय गुप्ता, झूमा सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अवधेश प्रसाद, बाबा विष्णु गिरी, सुरेंद्र जायसवाल, संदीप उपाध्याय, रजत प्रकाश, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, अक्षय शुक्ला, निशांत चौहान, डब्लू पांडे सहित समिति के तमाम पदाधिकारी सदस्य व हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। परिक्रमा के दौरान जगह जगह पर लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई परिक्रमा दौरान पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

UP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, नया कंट्रोल रूम जल्द शुरू होगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं...

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...
spot_imgspot_img