Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से बिजनौर में अलर्ट

  • गंगा खादर क्षेत्र कराये जा रहे खाली
  • ग्रामीणों को किया जा रहा जागरुक
  • गंगा के आस-पास न जाने की दी जा रही सलाह

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ की संभावना को देखते हुए बिजनौर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बिजनौर जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से गंगा खादर क्षेत्र में गंगा के किनारे रह रहे लोगों व झोपड़ी डाल कर रह रहे किसान व मजदूरों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

29 2

रविवार को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फट गया। इससे गंगा में बाढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। यूपी में बिजनौर उत्तराखंड व यूपी का बार्डर का पहला जिला है जहां से गंगा गुजरती है। इसी को देखते हुए बिजनौर में अलर्ट घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ आने की पूरी संभावना जताई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन और राजस्व और अन्य विभागों को अलर्ट कर दिया गया है।

बिजनौर में गंगा खादर क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही गंगा के आस-पास रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। गंगा के आस-पास झोपड़ी डाल कर रहे लोगों से स्थान छोड़ने की बात कहीं गई है। साथ ही गंगा पार न जाने के लिए भी कहा गया है।

उधर बिजनौर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी पुलिस अफसरों को ग्रामीणों को अलर्ट करने के दिशा- निर्देश दिए गए है। प्रत्येक आपदा से निपटने के लिए तैयार करने को कहा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img