Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

अतीक की हत्या को लेकर कैराना में अलर्ट

कैराना कस्बे में देर रात से ही पुलिस व पीएसी बल ने किया फ्लेग मार्च

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: देर रात प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद प्रदेश के कई जनपदों के साथ कैराना में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया हैं। पुलिस व पीएसी के जवान रात भर से संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर रहें हैं।

शनिवार की देर रात प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके सगे भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद कैराना में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हाई अलर्ट जारी होने के बाद रात करीब 2 बजे एसपी अभिषेक कैराना पहुंचे।

एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालने तथा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। सीओ अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में रात भर से पुलिस व पीएसी के जवान फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास करा रहें हैं।

संवेदनशीलता को देखते हुए रात्रि में ही सीओ ने जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर से मुलाकात की तथा नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img