Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सभी विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएं:राजीव गुंबर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर विधायक राजीव गुंबर ने नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा एवं नए विकास कार्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अपने आवास पर वार्ता की।

विधायक राजीव गुम्बर ने अधिकारियों के साथ बैठक में डी एम आवास से बनाये जा रहे पुल का निर्माण कार्य दूसरी ओर से भी तेजी से कराए जाने को कहा। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता प्रेम सिंह से अपने प्रस्ताव पर स्वीकृत कार्य अंबेडकर चौक से मंगल नगर लिक लिंक मार्ग एवं हॉस्पिटल मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य को जल्द पूर्ण कराने को कहा तथा एक अन्य स्वीकृत मार्ग जेल चुंगी से नवाबगंज चौक तक के मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को जल्द प्रारंभ कराने के लिए कहा जिससे जनता को सुविधा मिल सके।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास चंद्रा से ढमोला के किनारों पर चल रहे पैचिंग कार्य को भी जल्द पूर्ण कराने को कहा और कहा कि इस कार्य के रुके होने से जनता को बहुत ज्यादा असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिससे शासन की भी छवि धूमिल होती है।
विधायक राजीव गुम्बर ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएं साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जो भी विकास कार्य प्रगति पर हैं उनमें इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विधायक राजीव गुम्बर ने निर्माणाधीन माँ शाकम्भरी विश्वविद्यालय का कुलपति एच एन सिंह के साथ निरीक्षण किया और जल्दी से जल्दी निर्माण कार्य पूरा कराए जाने को कहा । उन्होंने कहा यह विश्वविद्यालय जनपद सहारनपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई स्वर्णिम सौगात है जिससे यहां के छात्रों को सुविधा मिलेगी। कुलपति एच एन सिंह ने आश्वस्त किया कि 8 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेग जिसके बाद सुचारू रूप से शिक्षण कार्य शुरू कराने की प्रकिर्या की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img