Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी के बीच सीएम योगी ने दिए हर जिले में पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश

  • जिलाधिकारियों को जिलों में शीतल पेयजल की उपलब्ध कराने को कहा
  • सभी तालाबों में ट्यूबवेल के द्वारा पोखरों को भरने के लिए भी निर्देश
  • वन विभाग से कहा जंगलों में जानवरों के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 40-42 डिग्री के पार है जिसको संज्ञान में लेते हुए संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन और विभाग के अधिकारियों को पेयजल की उपयुक्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने ग्रीष्म लहर से नागरिकों और जीव-जन्तुओं को बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करते हुए ये दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिंता जताई है और कहा कि गर्मी को तो नहीं नियंत्रित किया जा सकता परंतु उससे बचने के लिए सभी कारागर उपाय अपनाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के निर्देशित किया कि वे जिलों में शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि हर निकाय से समन्वय बनाकर सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजारो, प्रमुख कार्यालय तथा चिन्हित सार्वजनिक स्थलों में गर्मी से राहत के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाए, ताकि जनसामान्य इन स्थलों पर गर्मी से अपना बचाव कर सके। गांव स्तर पर सभी तालाबों में ट्यूबवेल के द्वारा पोखरों को भरने के लिए भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी एनजीओ से भी अपील की कि वो अपने स्तर से लोगों को पानी पहुंचाते रहे ताकि किसी को भी कमी ना हो। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी कहा की वो अपने घरों के बाहर चिड़ियों और जानवरों के लिए पानी उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने जंगलों में जानवरों के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था कराने की दिशा में वन विभाग को निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img