Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

गुजरात में बाढ़ के हालात को लेकर अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बातचीत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बातचीत की। बताया जा रहा है कि, गुजरात में बाढ़ के हालात को लेकर गृह मंत्री ने हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस मुश्किल वक्त में लोगों के साथ हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात करके गुजरात के हालात की जानकारी ली। साथ ही  बाद में ट्वीट कर कहा कि गुजरात में भारी बारिश के कारण कई जगह उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित लोगों को सरकार हरसंभव मदद पहुंचाने में पूरी तन्मयता से जुटी है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल और स्थानीय प्रशासन इन क्षेत्रों में लोगों की मदद में लगे हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ है।

बता दें, गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से शहरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img